Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeमनोरंजनजब मुंबई में विक्रम गोखले की अमिताभ बच्चन ने की थी मदद

जब मुंबई में विक्रम गोखले की अमिताभ बच्चन ने की थी मदद

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का 26 नवंबर को निधन हो गया है। पुणे के दीनानाथ अस्पताल में विक्रम गोखले ने अपनी जीवन की आखिरी सांस ली। लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझे रहे विक्रम काफी दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थे, लेकिन बीते शुक्रवार को वह जिदंगी की जंग हार गए। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले की दोस्ती के किस्से जगजाहिर हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि जब विक्रम गोखले के पास मुंबई में घर नहीं था, तो बिग बी ने कैसे उनकी मदद की थी। करियर के शुरुआती दिनों में जब विक्रम गोखले मायानगरी मुंबई आए थे तो उनके पास रहने के लिए घर नहीं था। आशियाने की तलाश में विक्रम गोखले ने मुंबई में भटकना शुरू कर दिया था।  विक्रम गोखले ने बताया था कि संघर्ष के दिनों में जब में मुंबई आया तो उस समय में मेरी आर्थिक हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। रहने को सिर पर छत नहीं थी, इसकी तलाश में दिन रात भटकता था। इस बात का पता जब अमिताभ बच्चन को चला तो उन्होंने तत्कालीन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को व्यक्तिगत तौर पर एक लेटर लिखा, जिसमें मेरे लिए घर की मदद करने की सिफारिश लिखी हुई थी। बिग बी की मदद से मुझे महाराष्ट्र सरकार की ओर सरकारी आवास रहने को मिला। अमिताभ बच्चन से दोस्ती के बारे में बात करते हुए विक्रम गोखले ने बताया था। मुझे इस बात पर काफी गर्व महसूस होता है कि हम दोनों पिछले 55 साल से एक दूसरे दो जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले ने एक साथ परवाना, अग्निपथ और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में काम किया था।