Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजबरन युवती की मांग में सिंदूर डालने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

जबरन युवती की मांग में सिंदूर डालने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के खरचलपुर गांव निवासी विवेक चौहान नामक मनबढ़ युवक द्वारा गांव के ही युवती के साथ छेड़खानी की गई और जबरन मांग में सिंदूर भरने का प्रयास किया गया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास गांव का युवक विवेक चौहान उससे छेड़खानी करने लगा। इस मामले में आरोप है कि छेड़खानी के दौरान आरोपी ने जबरदस्ती युवती की मांग में सिंदूर भरने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपी विवेक चौहान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

घर से लाखों की चोरी, नकदी और जेवर उड़ाए

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के पारापाटी गांव में गुरुवार की रात एक घर में बड़ी चोरी हुई। चोरों ने घर से 9लाख रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात सहित कुल 14 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली।

पारापाटी गांव निवासी मुन्ना यादव अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर उन्होंने घर का दरवाजा खुला पाया। जांच में पता चला कि चोर छत के रास्ते सीढ़ी से नीचे उतरे और दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात चुराए। इनमें नथिया, मांगटीका, कंगन, पैजनी, करधनी, झुमका और चेन शामिल थे। दूसरे कमरे में रखी एक पेटी से जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखे 9 लाख रुपये नकद और दो स्टील की पेटियां भी चोर ले गए। मुन्ना यादव के अनुसार, 6 लाख रुपये उन्होंने अपने मामा से लिए थे और 3 लाख रुपये अपने पास से मिलाकर पेटी में रखे थे। चोरी का पता चलने पर मुन्ना यादव ने शोर मचाया, जिसके बाद गांव वाले मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना तत्काल चंदवक थाने को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक, प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक मदनलाल शर्मा और उपनिरीक्षक राजकुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

खड़े ट्रक में टकराया बाइक सवार, टूटा पैर

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी 30वर्षीय इंदल यादव पुत्र धर्मराज यादव बाइक से गुरुवार रात्रि नगर से अपने घर वापस जा रहा था, तभी जंघई मछलीशहर मार्ग पर ब्लॉक के पास किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गया। टक्कर से उसका एक पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगो ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसके सिर और पैर की गंभीर चोट देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है।

राजमार्ग पर अण्डरपास के लिए विधायक से मिले ग्रामीण

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के मड़ैया गांव निवासी समाजसेवी दिनेश चौहान के नेतृत्व में कई गांव के लोग शुक्रवार को जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय से मिलकर हौज पाही गांव के पास अंडरपास बनवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

दिनेश चौहान ने बताया कि फोरलेन हाईवे होने से ग्राम हौज पाही के लोगों के लिए अत्यन्त खतरनाक हो गया है। उन्होंने बताया कि हौज पाही और हौज पोखरा के किसानों की जमीन राजमार्ग के उस पार भी है। जिससे खेती किसानी करने में भी काफी दिक्कत होती है। जिसके चलते काफी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती हैं। एक पखवारे पूर्व प्रकाश चौहान के भांजे स्कार्पियो के टक्कर से मृत्यु हो गई। इस रास्ते से हौज, कजंगाव, बैजाबाद, राजेपुर ,महरुपुर आदि गांव के लोगों का आवागमन रहता है। विधायक ने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के अधीन आता है। फिर भी जिले में होने वाली दिशा समिति की बैठक में ग्रामीणों की बात रखंूगा।

बीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पोर्टल 25 तक खुला

जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों के सापेक्ष सीधे प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया है कि सीधे प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल 20 से 25 नवम्बर 2025 तक खुला रहेगा। पूर्व में समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर चुके और अब तक प्रवेश से वंचित अभ्यर्थी इच्छानुसार सम्बद्ध महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन प्रक्रिया से वंचित रह गए थे, वे भी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन फार्म भरकर सीधे प्रवेश पा सकते हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे समर्थ पोर्टल के माध्यम से अर्ह अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराकर एवं आवेदन फार्म भरवाकर प्रवेश प्रदान करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि प्रवेश केवल उन्हीं अभ्यर्थियों का किया जाए जो एनसीटीई तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीपीएड प्रवेश नियमावली के मानकों के अनुरूप अर्ह हों। यदि कोई अभ्यर्थी नियमावली के अनुसार अर्ह नहीं पाया जाता है तो उसकी प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय द्वारा जांचोपरांत निरस्त भी की जा सकती है। बीपीएड प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी विवरण, समर्थ पंजीकरण/आवेदन फार्म तथा शुल्क जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग बूम,चालक पर रेल अधिनियम के तहत केस दर्ज

जौनपुर।आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर डोभी गोनौली गांव के पास एक रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार ट्रक ने फाटक का बूम तोड़ दिया। इस घटना में ट्रेन संचालन से संबंधित एल.एस.वायर भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात 9:40बजे हुई। जौनपुर से औड़िहार जा रही गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के सिग्नल मिलते ही डोभी स्टेशन के पास गोनौली रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने फाटक बंद करना शुरू किया। तभी आजमगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक रेलवे बूम से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बूम टूटकर ट्रेन को बिजली आपूर्ति करने वाली एल.एस.वायर से जा भिड़ा। इसके परिणामस्वरूप तेज धमाके के साथ बूम और वायर दोनों टूट गए। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गेटमैन ने तुरंत डोभी स्टेशन मास्टर और वाराणसी रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। औड़िहार आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ओवरहेड इक्विपमेंट टीम ने रात 11बजे तक क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत कर दी, जिससे ट्रेन संचालन फिर से शुरू हो सका। शुक्रवार सुबह लगभग 12 बजे तक टीम ने पास के पिलर पर लगे टेढ़े ब्रैकेट को भी सीधा कर दिया। आरपीएफ निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि गेटमैन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 160(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस पर लापरवाही से वाहन चलाने और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। वाहन मालिक को नोटिस भेजकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों ने दी अंतिम चेतावनी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध अशासकीय सहायता-प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों का धैर्य अब जवाब देता दिखाई दे रहा है। शोध-निर्देशकों ने सोमवार को कुलपति को एक विधिवत ईमेल पत्र भेजकर स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि 25 नवंबर तक विश्वविद्यालय वेबसाइट पर पात्र शोध-निर्देशकों की अद्यतन सूची एवं रिक्त शोध सीटों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया, तो 26नवंबर को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार/प्रशासनिक भवन के समक्ष विशाल शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा। पत्र की प्रतिलिपि आज ही महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति, उत्तर प्रदेश को भी प्रेषित की गई है। शिक्षकों का कहना है कि कार्यपरिषद के स्पष्ट आदेश के बावजूद वर्षों से वे सफलतापूर्वक शोध निर्देशन कर रहे हैं, फिर भी वर्तमान सत्र के पीएचडी प्रवेश विज्ञापन में उनकी वैध रिक्तियाँ प्रदर्शित नहीं की गईं। न ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उनकी अद्यतन सूची अपलोड की गई। एक तरफ डीसीआर की तारीख घोषित कर दी गई, ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन कुलपति कार्यालय, कुलसचिव एवं शोध अनुभाग केवल मौखिक आश्वासन देकर समय निकालते रहे। इसी प्रशासनिक ढिलाई के कारण न केवल शिक्षकों के वैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि सैकड़ों मेधावी शोधार्थियों का भविष्य भी जोखिम में पड़ गया है। शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन की इस कार्यशैली को ‘नौकरशाही की पराकाष्ठाÓ बताते हुए कहा है कि ‘यदि 25नवंबर तक सूची जारी नहीं होती, तो 26 नवंबर को सुबह 11बजे से शांतिपूर्ण मगर विशाल धरना शुरू कर दिया जाएगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। शोध-निर्देशकों ने महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि शोध छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा हो सके। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में यह मुद्दा अब बड़ा रूप ले चुका है और 26नवंबर का प्रस्तावित धरना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

दुकान पर शराब पिलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में अवैध रूप से दुकानों पर बैठकर शराब पीने और पिलाने की शिकायतों के मद्देनज़र पुलिस ने शुक्रवार की शाम विशेष अभियान चलाया। थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ल फोर्स के साथ सेवईनाला बाज़ार और सरैयां मोड़ पहुंचे, जहां करीब 20चाय-पान की दुकानों पर गहन जांच-पड़ताल की गई।

करीब डेढ़ घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि कोई दुकानदार अपनी दुकान पर बैठाकर शराब न पिलाए और न ही शराब पीने वालों को संरक्षण दे। जांच के दौरान पुलिस को किसी भी दुकान पर शराब पीते हुए ग्राहक नहीं मिले, लेकिन थानाध्यक्ष ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी। थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ल ने दुकानदारों को चेताया कि  ‘यदि किसी दुकान पर शराब पीते या माहौल खराब करते लोग पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।Ó इस कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह, पंकज पुरी, तेज बहादुर सिंह और प्रदीप यादव भी मौजूद रहे। पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।

01 दिसम्बर से विद्युत विभाग में बिजली बिल राहत योजना प्रारम्भ

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं हेतु अधिकतम 02 किलोवाट भार तक के तथा वाणिज्यिक के 01 किलोवाट भार के नेवर पेड एवं लॉग अनपेड उपभोक्ताओं के लिए विद्युत बिलों में तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट हेतु बिजली बिल राहत योजना 2025-26लागू की जा रही है। पहली बार विद्युत उपभोक्ता विलम्बित अधिभार में 100प्रतिशत छूट के साथ ही मूल बकाये पर अतिरिक्त छूट का भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। योजना को तीन चरणों में दिनांक 01 दिसंबर से लागू किया जायेगा। प्रथम चरण 01 से 31 दिसंबर 2025 तक, द्वितीय चरण 01 से 31 जनवरी 2026 तक एवं तृतीय चरण 01 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा। यह योजना जल्दी आये एक मुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाये के सिद्धांत पर आधारित है। इसका अर्थ यह है कि प्रथम चरण में पंजीकरण कराने पर किश्तों के सापेक्ष एक मुश्त में अधिकतम छूट प्राप्त होगी। योजना का लाभ हेतु योजनान्तर्गत आने वाले समस्त उपभोक्ताओं को रूपये 2000 का भुगतान कर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के लिए उपभोक्ता को यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप  विभागीय खण्ड/उपखण्ड कार्यालय/कैश काउन्टर जनसेवा केन्द्र, विद्युत सखी, फिनटेक प्रतिनिधि अथवा मीटर रीडर (बिलिंग एजेन्सी) के माध्यम से किया जा सकेगा। पंजीकरण के लिए उपभोक्ता के मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा तथा एक मो.नं.से अधिकतम 02पंजीकरण ही संभव है। उक्त योजना में पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लि.के अन्तर्गत 58,90,897 उपभोक्त्ता लाभान्वित होंगे। जिनका कुल बकाया 26576 करोड़ है, जिसमें मूल बकाया 13685 करोड़ तथा। विद्युत अधिभार 12891 करोड़ रु.है। इसके अतिरिक्त चोरी के प्रकरणों में भी 116831उपभोक्ता के पास लाभ प्राप्त करने का सुनहरा अवसर होगा, जिनके ऊपर कुल राजस्व निर्धारण 1364 करोड है। पंजीकरण के पश्चात् एक मुश्त भुगतान करने का विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं को 31.03.2025 अथवा इससे पूर्व के विलम्बित अधिभार में 100प्रतिशत की छूट के साथ-साथ प्रथम चरण के 30दिवसों में पूर्ण भुगतान करने पर मूल बकाये में 25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जायेगी।