Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजबतक मुकदमा नहीं होगा कायम तब तक नहीं जलेगा शव

जबतक मुकदमा नहीं होगा कायम तब तक नहीं जलेगा शव

  • सिकरारा थाना पर धारा 304 पर कायम हुआ मुकदमा

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के रामपुर गांव निवासी अमित 31वर्ष पुत्र सुबेदार को उसके ससुराल वालो ने बड्डे का बहाना बता कर धोखे से बुला कर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर परिवार वालो ने सी एचसी सिकरारा ले गये। हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरो ने  जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया। जिलाचिकित्सालय के डाक्टरो ने  ट्रामा सेन्टर बनारस के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आठवें  दिन मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार अमित के ससुराल वालो ने 11अप्रैल को सिकरारा थाना के पोखरियापुर गांव में बुलाया कि तुम्हारे बेटी का बड्डे है। यह सुनकर वह अपने ससुराल पोखरिया पुर चला गया ससुराल पहुंचने पर उसके और ससुराल वालों में कहा सुनी होते होते मारपीट शुरू हो गयी। ससुराल वालों ने उसको बुरी तरह मारकर घायल कर कर दिया। उसकी हालत नाजुक देख ससुराल वालो ने पुलिस को सुचना देकर एक्सीडेंट बता दिया। जबकि उसके पत्नी की शादी ससुराल वालो ने कहीं अन्यत्र कर दिया है। मृतक दो भाई था छोटा भाई आशीष भी बाहर रहता है। मृतक के पास एक लड़की सात वर्ष और एक लड़का पांच वर्ष का है। जब कि परिवार वालो के अनुसार यह 11अप्रैल शाम को  ससुराल पहुंचा है। ससुराल वालो ने मार पीटकर घायल करदिया इसके बाद रात में लेजाकर रोड पर सुला कर एक्सीडेंट दिखा दिए। परिवार वालों ने सिकरारा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस लीपा पोती में लगी है। सूचना पर गौराबादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही थी कि परिवार वालों ने कहा कि जब तक मुकदमा कायम नहीं होगा। तब तक शव नहीं जलेगा। इतना सुनते ही गौराबादशाहपुर थाने के पुलिस का हाथ पांव फूलने लगा। गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस परिवार वालों को लेकर सिकरारा थाना पर गयी। वहां पर 304 का मुकदमा कायम हुआ। पुलिस मौके पर रह कर अपने निगरानी में शव जलवाई तब जाकर पुलिस राहत की सांस ली।