जौनपुर धारा, जौनपुर। जन औषधि दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली आयोजित कर जन औषधि दिवस मानाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह’प्रिन्सू’ सदस्य विधान परिषद, कार्यक्रम की नोडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में कार्यालय सभागार में मनाया गया। चीफ फार्मासिस्ट ड्रग वेयर हाउस अरबिन्द सिंह ने जन औषधि केन्द्र के द्वारा जन औषधि का प्रदर्शन किया गया। जनपद के औषधि निरीक्षक चन्द्रेश द्विवेदी द्वारा जन औषधि केन्द्रों से प्राप्त होने वाली सस्ती एंव गुणवत्तापूर्ण औषधियों के विषय में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों के सफल संचालन हेतु जन साधारण की भागीदारी पर विस्तृत विवरण दिया गया। कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.सी.पतं, डॉ.राजीव कुमार, डॉ.एन.के.सिंह एंव सत्यव्रत त्रिवाठी डीपीएम द्वारा अवगत कराया गया कि देश के हर व्यक्ति तक सस्ती एंव गुणवत्तापूर्ण दवाईयॉ पहुचाना सरकार का संकल्प है, अच्छी दवाईया, सस्ती दवाईयॉ सभी के लिये सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण औषधियॉ जन औषधि केन्द्रों से प्राप्त होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की, उन्होने बताया गया कि जन औषधि परियोजना की प्रगति वर्ष 2014 में 80 केन्द्रों से बढकर आज 15000केन्द्र खोले जा चुके है, मार्च 2026 तक 20000 केन्द्र और मार्च 2027 तक 25000 केन्द्र स्थापित किये जायेगे। ब्राण्डेड दवाईयों के 80 प्रतिशत तक सस्ते दामों पर जन औषधि केन्द्रों पर औषधियॉ मलेगी, कुल जन औषधि केन्द्रों पर 2047दवाईयॉ एंव 300सर्जिकल और अन्य उत्पाद 100प्रतिशत एनएबीएल लैब द्वारा जॉचे हुए गुणवत्तापूर्ण औषधियॉ मिल रही है, वर्तमान समय में जनपद में जिला चिकित्सालय, सामु.स्वा.केन्द्र सुजानगंज, एंव शाहगंज मे जन औषधि केन्द्र संचालित है। जिसका सीधा लाभ जनमानस को प्राप्त हो रहा है। विशिष्ट अतिथि ने जन औषधि दिवस के अवसर पर जेनरिक दवाओं के व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने हेतु अपना विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने भी अपना विचार व्यक्त किया गया।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
जन औषधि परियोजना की प्रगति में खोले गये 20हजार औषधि केन्द्र : सीएमओ

Previous article

