Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजनसेवा की भावना को आत्मसात करें शिविरार्थी : दयाशंकर सिंह

जनसेवा की भावना को आत्मसात करें शिविरार्थी : दयाशंकर सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। मां दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज मूर्खा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रबंधक दयाशंकर सिंह ने कहा कि शिविरार्थियों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का एहसास होना चाहिए। जीवन में जनसेवा की भावना को आत्मसात करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. अशोक राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविरार्थियों ने आसपास गांवों के मलिन बस्तियों में जाकर साफ सफाई की तथा स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप सोनकर, डॉ. गोविंद यादव, डॉ. मयंक सिंह, प्रीति सिंह, शालिनी यादव, उमाशंकर सिंह सहित अन्य लोग थे।