Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनशिकायतों का पारदर्शिता से करें निस्तारण : डीएम

जनशिकायतों का पारदर्शिता से करें निस्तारण : डीएम

  • संपूर्ण समाधान दिवस में 159 प्रार्थना पत्रों में 31 निस्तारित

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 159 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। मौके पर 31 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को निस्तारण हेतु सौंपा गया है। डीएम ने मातहतों से कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध पारदर्शितापूर्ण ढंग से निस्तारित हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर एसपी डा.अजयपाल शर्मा, सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह, उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार अमित त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक देवेश सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, संदीप गुप्ता, शैलेन्द्र सरोज, नपा ईओ प्रदीप गिरी, चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी समेत जनपद के तमाम अधिकारी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।