जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव में शुक्रवार की रात नव निर्मित मकान में घुसे चोरों ने भीतर रखा बाक्स खोलकर सत्रह हजार नकदी सहित लगभग डेढ़ लाख के गहने पार कर दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर गृहस्वामिनी ने पड़ोस के ही दो सगी बहनों सहित चार के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गांव निवासी मिन्ता देवी पत्नी नन्हकू बिंद ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके घर के भीतर लोहे के बाक्स में रखे सोने की चेन, अंगूठी, झाली तथा चांदी की चार लरी, हाथ मेंहदी, करधन, पायल व सत्रह हजार रुपए रात में बाक्स तोड़कर चोरी हो गया। घटना से एक दिन पूर्व पड़ोस की दो सगी बहनें उसके घर आयीं थी। उन्होंने भीतर की सभी जानकारियां जुटाकर पड़ोस के दो युवकों को बताया। उनकी निशानदेही पर दोनों युवक बाक्स में रखा नकदी व गहना चुरा लिए हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
नकदी सहित लाखों के गहने चोरी


