Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरएनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर में निकाला साइकिल मार्च

एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर में निकाला साइकिल मार्च

  • पीयू में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा परिसर में साइकिल रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने परिसर में साइकिल रैली का आयोजन किया। इसमें कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस मनाने का निर्देश भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक डॉ. राजबहादुर, पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव, कुलपति के निजी सचिव डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सुदर्शन एवं ईश्वर चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।