Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरजनकल्याण के लिए महारुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

जनकल्याण के लिए महारुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर शिवाला मंदिर पर सोमवार को जनकल्याण के लिये महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस महारुद्राभिषेक में क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए। प्रमुख यजमान के रूप में अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, भुवन सिंह ने सपत्नी भगवान भेलेनाथ की पूजा की। पंडित विजय कुमार पाठक व पंडित विनय कुमार ने लगभग पांच घण्टे तक रुद्राभिषेक कर पूजा तथा हवन को सम्पन्न कराया। इस महारुद्राभिषेक के आयोजन में पिंटू प्रजापति, राजेश सिंह पुल्लु, सर्वेश सिंह, भेले सिंह, अंकित श्रीवास्तव, बाबूराम, विनोद सिंह, निक्कू सिंह सहित क्षेत्र के काफी लोगों ने सहयोग किया। देर शाम से कई बड़े लोक गीत कलाकारों द्वारा जागरण का कार्यक्रम आयोजित है।