Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिली लाश

जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिली लाश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गयी। काफी प्रयास के बाद लाश की शिनाख्त हो पाई। एक युवक शौच के लिए उक्त रेलवे क्रासिंग के पास स्थित बगीचे में गया था। वहां पर एक स्थान पर काफी बदबू आ रही थी। वह वहां गया तो एक सड़ी गली स्थिति में लाश पड़ी थी। वह भाग कर बाहर आया और लोगों को बताया। स्थानीय सभासद ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर थानाप्रभारी के के चौबे, इन्स्पेक्टर हरिनारायण पटेल, एसआई धनुषधारी पांडेय, विपुल राय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। वहां पर शव को किसी तरह से पोस्टमार्टम के लिए सील करवाया। इंस्पेक्टर हरिनारायण पटेल ने बताया कि मृतक के पास  जिला चिकित्सालय की पर्ची मिली। उसके अनुसार मृतक इदु पठान पुत्र सूबेदार निवासी काजी अहमदपुर कस्बा जफराबाद है। उन्होंने मृतक के एकमात्र पुत्र को सूचना देकर बुलवाया। पुत्र समीर खान ने बताया कि कुछ दिन पहले इदु पठान ट्रेन से गिर गया था। जिससे उसके हाथ मे गम्भीर चोट आयी थी। जिला चिकित्सालय में 10अक्टूबर को उसे दोबारा ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया था। लोगो के अनुसार इन्दू की मानसिक हालात ठीक नही थी। वह कूड़ा करकट बीनकर नशा आदि करता था। उसके हाथ का इंफेक्शन काफी बढ गया था। उसी के कारण पुरा शरीर इन्फेक्शन की चपेट में आ गया था। सम्भवत उसी से मौत हो गयी।