― Advertisement ―

spot_img

भौतिकी विभाग में ‘ब्लैक होल थर्मोडायनेमिक्स’ पर आमंत्रित व्याख्यान

छात्रों को मिली नई वैज्ञानिक दृष्टिजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह भौतिक विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग द्वारा बुधवार को...
Homeअपना जौनपुरछुट्टा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों के विरोध में किया प्रदर्शन

छुट्टा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों के विरोध में किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बिजली दुर्व्यवस्था व सूखी नहरों में पानी न होने तथा छुट्टे पशुओं व जंगली जानवरों द्वारा फसल बर्बाद होने के खिलाफ एस.यू.सी.आई.(कम्युनिस्ट) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बदलापुर तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम संत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड रविशंकर मौर्य ने कहा कि बिजली आम जनता के लिए अब एक आवश्यक जरूरत बन गई है। छात्रों की पढ़ाई, खेती की सिंचाई, हास्पिटल, ऑफिस, संस्थान, दुकानों व घरों के विभिन्न आवश्यक कार्य बिजली पर निर्भर हो चुके हैं। ऊपर से इतनी भीषण गर्मी के बावजूद बिजली विभाग ने महीने भर से अघोषित बिजली कटौती कर रखी है। हालत यह है अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की वजह से फसलों की रोपाई, सिंचाई व अन्य घरेलू कार्य बाधित हो रहे हैं। यहां तक कि पीने का पानी भी मिलना मुश्किल हो रहा है, और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। मिथिलेश कुमार मौर्य ने कहा कि खेतों की सिंचाई का माध्यम नहरें भी हैं, लेकिन समय पर कभी भी नहरों में हेड से टेल तक पानी नहीं छोड़ा जाता है। अभी जब धान की रोपाई चल रही है और खेतों में पानी अति आवश्यक है, तो क्षेत्र भर की सारी नहरें पूरी तरह से खाली व सूखी पड़ी हुई हैं। सिंचाई विभाग पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना भूमिका ाfनभा रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में क्षेत्र की आम जनता गहरे संकट का सामना कर रही है। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारा देने से नहीं थक रही है, जबकि जमीनी हकीकत इस नारे के ठीक विपरीत है। अशोक कुमार खरवार ने कहा कि बिजली दुर्व्यवस्था से निजात पाने, नहरों में पानी छोड़ने तथा जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी के समक्ष एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के बैनर तले क्षेत्र की आम जनता शान्तिपूर्वक तरीके से ज्ञापन के माध्यम से अपनी भावनाओं से प्रशासन को अवगत कराया।  ताकि जनहित में मांगों पर विचार करके समस्याओं को अविलम्ब दूर किया जाए अन्यथा आम जनता आन्दोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कॉमरेड इंदुकुमार शुक्ल ने मांग किया कि, 24 घण्टे बिजली दी जाए और बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या अविलम्ब दूर की जाए। सभी सूखी नहरों में हेड से टेल तक अविलम्ब पानी दिया जाए। छुट्टे पशुओं व जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। इस अवसर पर कॉमरेड लालता प्रसाद मौर्य, दिलीप कुमार, राजबहादुर विश्वकर्मा, अलगूराम पटेल, राकेश निषाद, तालुकदार, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, रामप्यारे एडवोकेट, सुखराज सरोज, विनोद मौर्य, संतोष कुमार, अंजली, पूनम, चंदा, रामसिंगार दुबे, धीरन निषाद, मनोज विश्वकर्मा, राकेश मौर्य, रामचरन, रवींद्र पटेल, राममिलन आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...