Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्र व अध्यापकों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

छात्र व अध्यापकों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को हिमताज महाविद्यालय नेवढ़िया में पूरे उत्साह व जोश के साथ छात्र, अध्यापकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। छात्र एवं प्राध्यापकगण एक साथ शांति एवं अहिंसा का प्रतिज्ञा लेकर विश्व शांति को बनाए रखने हेतु प्रण लिया। प्राध्यापकों ने बारी-बारी से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी व उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्रबंधक ने सभी लोगों को अहिंसा एवं स्वच्छता को अपने जीवन में धारण कर अमल करने हेतु आग्रह विâया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बैजनाथ तिवारी बोले महात्मा गांधी विश्व शांति के पुजारी थे उनके द्वारा अहिंसा एवं सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से हमें आजादी मिली। हम सभी को बापू के बताएं अहिंसा एवं प्रेम के मार्गों पर चलना चाहिए। जिससे विश्वशांति एवं सद्भाव आपसी भाईचारा बना रहे। इस आयोजन में रंगोली, भाषण, निबंध, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान पर कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक जगदीश पांडे, डॉ.ओ.पी.सिंह, राम जियावान, सुभाष त्रिपाठी, चंद्रशेखर यादव, यादवेन्द्र पांडे, दिनेश तिवारी, हर्षित पांडे, सचिन दुबे, सत्यनारायण, राजेश दुबे, छोटेलाल एवं कॉलेज के सभी छात्र उपस्थित रहे।