Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरछात्रों ने रैली निकालकर मतदाता को जागरूकता किए

छात्रों ने रैली निकालकर मतदाता को जागरूकता किए

जौनपुर धारा,जौनपुर। राज कान्वेंट स्कूल मोलनापुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव और विद्यालय के प्रबंधक लालमणि यादव की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में बैनर लिए तथा जागरूकता नारे के साथ रैली निकली गई। गांव के गलियों में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील किए। इसके बाद विद्यालय में मतदान से संबंधित ही एक स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। रैली में बच्चों ने अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान नारे लगाए। बच्चों ने मतदाताओं से अपने बहुमूल्य वोट के महत्व को समझाया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए 25 मई को बूथ पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की। प्रधानाध्यापक विनोद यादव ने कहा कि जागरूक मतदाता ही अपने मतों को समझ सकता है। इसका प्रयोग बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। इस लोकतंत्र में व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मत देने का अधिकार है। लोग अपने अमूल्य मत का प्रयोग जाति, धर्म, संप्रदाय, संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार को ध्यान में रखकर करें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र आदि लोग मौजूद रहे।