Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरछात्रों ने कुलपति से मिलकर सौंपा ज्ञापन

छात्रों ने कुलपति से मिलकर सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अध्ययन फार्मेसी के छात्र विवेक कुमार के आत्महत्या किए जाने के संदर्भ में शुक्रवार को छात्र एवं छात्राओं के एक समूह ने सामूहिक रूप से कुलपति को ज्ञापन सौंपकर मुख्य रूप से चिकित्सकों की नियुक्ति, एंबुलेंस की व्यवस्था, बैक पेपर जल्द से जल्द कराए जाने के संदर्भ तथा स्पेशल बैक के लिए कक्षाएं संचालित करने की मांग किया। उक्त अवसर छात्र नेता शशांक सिंह शेखर ने कहां कि विश्वविद्यालय में एंबुलेंस की सुविधा 24घण्टे प्रदान किया जाए। जिससे यह घटना दोबारा ना घटित हो। उक्त विषयों को कुलपति द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया और इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाने की बात कही गई। इस अवसर पर अंकित सोनकर आभास, साहिल तिवारी, हर्षित शुक्ला मंगलम त्यागी, अभिषेक यादव एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।

  • छात्र के निधन पर विश्वविद्यालय में हुई शोकसभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फार्मेसी संस्थान के विद्यार्थी विवेक कुमार के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने विद्यार्थी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उपकुलसचिव अमृतलाल ने विश्वविद्यालय शोक सन्देश पढ़ा। शोक सन्देश में विश्वविद्यालय ने विद्यार्थी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी उमाशंकर, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो.बी.बी.तिवारी, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.रजनीश भास्कर, डॉ.अमित कुमार वत्स, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, महामंत्री रमेश कुमार यादव, राजेश सिंह समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।