― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरछह वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक और स्कूटी बरामद

छह वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक और स्कूटी बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद कर छह वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है इनमें एक आजमगढ़ जनपद का है। केराकत कोतवाली पुलिस ने खड़हर डगरा के पास से पांच आरोपितों को चोरी की दो बाइक के साथ धर दबोचा। इनमें से एक बाइक चोरी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज था। पकड़े गए आरोपितों में आजमगढ़ के तहबरपुर के कोठिया गांव का प्रिंस राय उर्फ जय राय, गौराबादशाहपुर के आराजी देवली का कृष्ण उर्फ जोहन यादव, अमरा का आदित्य राय, देवली अदाई का प्रीतम यादव व केराकत के अहन का चंदन खैरवार है। प्रिंस राय के विरुद्ध तहबरपुर थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी व लूट के दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में मुफ्तीगंज पुलिस चौकी प्रभारी शिव प्रसाद पांडेय, एसआइ अनिरुद्ध सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, फूल कुमार द्विवेदी व कांस्टेबल निक्कू चौधरी रहे। उधर, रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह व उनके हमराहियों ने यादव नगर सिरौली मोड़ पर वाहनों व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान इसी थाना के धनुहां गांव के हर्षित दुबे उर्फ निरहू को चोरी की एक्टिवा स्कूटी के साथ पकड़ लिया। इस मामले में वांछित दूसरे आरोपित मई गांव के दीपक यादव की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआइ कश्यप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रवींद्र कुमार, कांस्टेबल बलवंत सिंह व रामेश्वर रहे।

Share Now...