― Advertisement ―

spot_img

पुस्तकें : ज्ञान, संस्कार और जीवन की सच्ची साथी

यह छवि पुस्तकों के महत्व को दर्शाती है, जो जीवन में ज्ञान, संस्कार और विवेक का स्रोत हैं। पुस्तकें व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उसे बेहतर निर्णय लेने में मदद करती हैं। यह दृश्य शिक्षा, अध्ययन और पठन संस्कृति के महत्व को उजागर करता है।
Homeअपना जौनपुरचौराहे पर फल फूल रहे अवैध वाहन स्टैण्ड, सीएम का आदेश बेअसर

चौराहे पर फल फूल रहे अवैध वाहन स्टैण्ड, सीएम का आदेश बेअसर

  • अवैध वाहन स्टैण्ड हटाने में नाकामयाब पुलिस,बनता है जाम का कारण
  • मछलीशहर, प्रतापगढ़ व प्रयागराज रोड पर अवैध रूप से चल रहे वाहन स्टैंड

जौनपुर धारा (सूरज विश्वकर्मा)

मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर में थाने के आसपास ही प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं अवैध रूप से कब्जा जमाए वाहन स्टैण्ड चालकों द्वारा सीएम के आदेश को दरकिनार कर धज्जियां उड़ाते नजर आ रहा है। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। जिससे आए दिन लोगों को जाम के मकड़जाल से घंटो जूझना पड़ता है जिसमें स्कूली सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। बताते चलें कि सीएम ने सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत अन्तर्गत प्रमुख स्थानों से अवैध रूप से कब्जा जमाए प्राइवेट वाहनों का स्टैण्ड हटाने के लिए सीएम ने निर्देशित किया था। ताकि लोगों को भीषण जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सके और समय की बचत होगी और स्कूल के बच्चों को भी इससे छुटकारा मिलेगा। जिसको लेकर एकाध महीने तक शहर व नगर में अवैध रूप से चल रहे वाहन स्टैंड को हटाने का अभियान चलाया गया। उसके बाद धीरे-धीरे यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। जिस कारण फिर से प्राइवेट वाहन चालकों ने अवैध वाहन स्टैण्ड चलाना शुरू कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्दीधारियों का धंधा भी अच्छा खासा चलने लगा है और अच्छी खासी रकम की वसूली हो रही है। मुंगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़, मछलीशहर व प्रयागराज पर थाने से कुछ मीटर की दूरी पर प्राइवेट वाहन चालकों द्वारा स्थानीय पुलिस के साठगांठ से अवैध रूप से वाहन स्टैंड का संचालन किया जा रहा है जो आए दिन जाम के मकड़जाल से जूझ रहे लोगों को घंटो झेलने का कारण बनता है। लेकिन यह सब देखते हुए भी प्रशासन वाहन चालकों के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जिससे इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है और इसका खामियाजा स्कूली बच्चे, वृद्धजनों, राहगीरों को भुगतना पड़ता है। वहीं मरीज को लेकर जा रहे। फिलहाल पुलिस प्रशासन लोगों की समस्याओं पर मूकदर्शक बनी हुई है और अवैध वसूली करने में साहब मस्त रहते हैं। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों को जाम के मकड़जाल से निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Share Now...