― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचौरामाता मंदिर का कपिलमुनि ने किया भूमि पूजन

चौरामाता मंदिर का कपिलमुनि ने किया भूमि पूजन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में शुक्रवार को गुड़ाहाई स्थित चौरामाता मंदिर का पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने विधि-विधान पूर्वक विद्धान पंडित के सानिध्य में भूमि पूजन कर विकास का पिटारा खोला। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़ाहाई स्थित माँ काली चौरामाता मंदिर का दशकों पुराना मंदिर है जो क्षीण होने लगा था। जिसका क्षेत्रियों ने जीणोद्धार कराने का निश्चय किया और कुशल कारीगरों को बुलाकर मंदिर की रूपरेखा तैयार किया। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि गुप्ता व भाजपा कोषाध्यक्ष सन्तोष मिश्रा के कर कमलों द्वारा विद्वान पंडित के सानिध्य में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का भूमि पूजन किया। पूजा अर्चना के बाद कपिलमुनि ने मंदिर पुनर्निर्माण में योगदान देते हुए, परिसर में जेटपम्प, इण्टरलॉकिंग, हाईमास्क लाइट आदि लगवाने की घोषणा की और कहा कि नगर के चहुँओर विकास व काली माता मंदिर पुनर्निर्माण में कोई कमी नहीं आएगी। जिससे श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और जय काली के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोश मिश्रा (नाटे गुरु), शिवप्रसाद गुप्त बबलू,  महेश नारायण गुप्ता, सभासद अनिल कुमार भूरे, पप्पू भोज्यवाल, बजरंगी लाल, अरविंद, पप्पू माली, राकेश पुष्कर, बाबा माली, राजेश गुप्ता ननकू गुप्ता, संजीव कुमार, केशव लाल, शनि गुप्ता, बबलू गुप्ता सहित आदि मौजूद रहे।

Share Now...