जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहिला खुर्द गांव में मंगलवार की प्रात: लगभग चार बजे चोरो ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एक लाख नकदी सहित लगभग दो लाख मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार बालनाथ मास्टर के घर में एक चोर चड्डी गंजी पहले उनके घर में घुसा था। खटपट की आवाज सुन कर बालनाथ की पत्नी की नींद खुल गयी। पहले तो उनकी पत्नी ने सोचा कि मेरे पति अपनी मोबाइल लेने घर में आये हैं। जब उसने आवाज दिया तो कोई उत्तर नहीं दिया और भागने लगा। उसको भागता देख घर की महिलाएं चोर चोर कहकर शोर मचाने लगी। शोर की आवाज पर पास पड़ोस के लोग जुट गये और चोर की तलाश करने लगे परन्तु चोर का पता नहीं चल सका। भुक्तभेगी ने घटना की सूचना डायल 112 पर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी चोरों की इधर उधर तलाश किया परन्तु चोरों का कहीं पता नहीं चल सका।पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जाँच पड़ताल में जुट गयी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
चोरो ने एक लाख नकदी सहित आभूषण पर किया हाथ साफ


