― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरों ने पार किया पिकप वाहन

चोरों ने पार किया पिकप वाहन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत प्रयागराज मार्ग से चोरों ने बीती रात घर के बाहर खड़े पिकप वाहन को पार कर दिया। भोर के वक्त घर के बाहर आने पर वाहन स्वामी ने देखा तो पिकप गायब था। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के कौडिया गांव निवासी जगदीश सोनकर पुत्र रामानंद सोनकर का मकान प्रयागराज मार्ग के मुख्य मार्ग पर है। रविवार की बीती रात अज्ञात बेलेरो सवार मुंह बांधे दो लोग उतरे एक ने गाड़ी का गेट खोला उसके बाद स्टेरिंग के लाक तोड़ गाड़ी को सड़क पर ला नगर की तरफ भाग निकले। चोरी की घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना रात दो बजे का है। सुबह मामले की जानकारी होने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। फूटेज में चेहरा साफ नहीं दिखाई दिया। पीड़ित जगदीश सोनकर ने बताया कि दो माह पूर्व चोरों ने बाइक भी चोरी कर लिया था। जिसकी आज तक कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं पीड़ित ने पिकअप संख्या यूपी 62 बीए 4046 के चोरी जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दिया है।

Share Now...