Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरों ने उड़ाया लैपटाप और मोबाईल

चोरों ने उड़ाया लैपटाप और मोबाईल

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों द्वारा एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए एक लैपटाप और पाँच मोबाईल को उड़ाने का मामला सामने आया है। मामले में भुक्तभेगी द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। बताया जाता है कि क्षेत्र का कम्मरपुर डकहा गांव निवासी सोनू प्रजापति थाना मोड़ पर एक मोबाईल की दुकान डाल रखी है। रोजाना की तरह वह गुरूवार देर शाम दुकान बन्द कर घर चला गया। उसी रात चोरों द्वारा उक्त दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर उसमें रखा एक लैपटाप व पाँच मोबाईल को उड़ा डाला। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने गया तो शटर का ताला टूटा देख सन्न रह गया। चोरी होने की आशंका पर उसने दुकान का जायजा लिया जिसमें एक लैपटाप और पाँच मोबाईल गायब रहा जिसमें पीड़ित द्वारा पचास हजार रूपए कीमत की चोरी होने का अनुमान बताया गया। फिलहाल इस घटना से जहाँ आसपास के दुकानदार भयजदा हैं, वहीं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने घटना का शीघ्र ही पदार्फाश करने का आश्वासन दिया।