― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरी हुए घण्टे व नकदी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी हुए घण्टे व नकदी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत डभिया गांव में 7/8 जुलाई की रात्रि चोर मन्दिर का 15 घण्टा व दान-पेटी में रखा रुपया चुरा ले गये थे जिसमें पुलिस ने मंदिर के पुजारी वारेन्द्र यादव की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया ने हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार सिंह, हेड कान्सटेबल आशीष यादव के साथ मुकदमें में सम्बन्धित अभियुक्तों में से एक पथरु सरोज उर्फ हरीशंकर सरोज निवासी करौंदी थाना मछलीशहर को चोरी किये गये घण्टों में से पांच घण्टे व 2050 रुपये नकद के साथ बंधवा देशी शराब की दुकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share Now...