जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन शातिर चोरों को भण्डारी रेलवे कालोनी के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हनी बिंद, गोलू बिंद उर्फ दीपक बिंद और निहाल बिंद उर्फ गोलू बिंद हैं। तीनों आरोपी तुतीपुर ताड़तला के निवासी बताये जा रहें हैं। पुलिस ने आरोपियों से चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, इनमें एक सफेद स्कूटी, एक काली स्प्लेंडर प्लस, एक काली पल्सर और एक सुपर स्प्लेंडर शामिल हैं। ये वाहन कोतवाली और कलीचाबाद क्षेत्र से चोरी किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार


