जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मलमल पुलिया से वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान भेज दिया। क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमल पुलिया से मुखबिर की सूचना पर बीती देर रात कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक संदिग्ध युवक को चोरी की बाइक काले रंग की स्प्लेंडर संख्या यूपी.50सीडी.4034 के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी मो आमिर उर्फ गोलू पुत्र हिसामुद्दीन बताया। जिसे पुलिस ने वाहन समेत कब्जे में ले भारतीय न्याय संहिता की धारा 317,336,340 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

Previous article
Next article


