जौनपुर धारा, जौनपुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे आरोप में धारा 82 की कारवाई किया है। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन पंचम कोर्ट में सूरज सोनी उर्फ बाबा पुत्र पन्नू लाल निवासी ताड़तला थाना कोतवाली के विरूद्ध एनआई का वाद दाखिल किया गया था। जिसमें न्यायालय द्वारा बार-बार सम्मन/नोटिस भेजे जाने के बाद भी सूरज न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ कुर्की इश्तिहार जारी कर दिया है। चौकी प्रभारी पुरानी बाजार आफताब आलम ने दुग्गी पिटवाकर न्यायालय द्वारा जारी कुर्की इश्तिहार उनके दरवाजे पर चस्का कर दिया। यदि इसके बाद 25 अक्टूबर तक न्यायालय में हाजिर नहीं होते तो उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
चेक बाउंस मामले में धारा 82 की नोटिस चस्पा

Previous article
Next article

