Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरचिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों को कायाकल्य योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया। बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंर्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को राज्य स्तर पर कायाकल्प योजना के अंतर्गत सम्मानित किए जाने पर केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय दूबे की अध्यक्षता में भाजपा विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह तथा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह शक्ती के हाथों अस्पताल के सभी डाक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मियों को मेडल पहनाते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक अखिल मिश्रा, महामंत्री सत्यम सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, डॉ. कोबीदेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. कुमार गौरव सिंह, एलटी संतलाल, नर्स फूलमती, कामना सिंह, डॉ. जटाशंकर मिश्रा, डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. सुशील यादव, शाह मोहम्मद, कुलदीप, अमरजीत सहित आदि लोग रहे।