जौनपुर धारा, जौनपुर। 02 नवम्बर को उपजिलाधिकारी बदलापुर व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा ग्राम के कृषकगणों व चकबन्दी समिति के सदस्यों के साथ ग्राम के चकबन्दी प्रक्रिया को आगे बढ़ाये जाने के बाबत संयुक्त बैठक की गयी। कृषकों द्वारा चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रभावी निर्देशन में आदेश के अनुसार ग्रामवासियों/कृषकगणों के अनुसार विधि अनुरूप ग्राम का कार्य आगे बढ़ाये जाने की अपेक्षा की गयी। समस्त ग्रामवासियों ने एकमत से ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया आगे बढ़ाये जाने का अनुरोध किया। ग्रामवासियों को आश्वस्त किया जाता है कि ग्राम ऊदपुरगेल्हवा में माननीय उच्च न्यायालय की रिट याचिका संख्या-34437/2009 के निरस्त होने के पश्चात तत्कालीन चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में वर्तमान में स्थल पर चकमार्ग, खड़ंजा, पक्की सड़क, विद्यालय, टावर एवं चकों के कब्जा परिवर्तन के पश्चात स्थल पर हुए निर्माण इत्यादि समस्त बिन्दुओं का स्थलीय सत्यापन कराते हुए ग्राम के आकार पत्र 11 व 23 शुद्ध कर कृषकों की सहमति व रूखबन्दी के आधार पर चकबन्दी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जायेगी। यथाशीघ्र चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण करायी जायेगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
चकबन्दी प्रक्रिया बढाने के लिये किया संयुक्त बैठक

Previous article
Next article

