Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर में घुस चोरों ने महिला को किया बेहोश

घर में घुस चोरों ने महिला को किया बेहोश

  • बीस हजार नगद समेत आभूषण लेकर फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तग&त सबरहद गांव में बीती रात चोरों ने सीढ़ी के रास्ते घर में घुस कर महिला को बेहोश कर कमरे में रखा हुआ बक्सा अटैची लेकर हुए फरार हो गए। होश में आने पर महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के सबरहद गांव बलुआ पुरवा निवासी आशा विश्वकमा& पत्नी स्व.तिलकधारी विश्वकमा& के घर में बीती रात पीछे के रास्ते दिवाल फांद कर घर में घुसे चार पांच की संख्या में चोरों ने कमरे के अंदर मौजूद महिला को बेहोश कर कमरे में रखा हुआ सूटकेस व बक्सा लेकर फरार हो गए। होश में आने पर महिला ने परिजनों को बताया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को तलाश कर रही थी कि पता चला कि गांव से एक किलो मीटर दूर पाइन पर एक सूखे कुएं में चोरों ने सूटकेस व बक्सा को तोड़कर फेंक दिया था। पीड़िता ने बताया बीस हजार नगद रूपए समेत सोने चांदी के एक लाख रुपए से अधिक के आभूषण चोरी हो गए हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दिया है।