- नवागत प्रभारी निरीक्षक को चार्ज लेते ही मिली अपराधियों की सलामी
जौनपुर धारा, शाहगंज। बुधवार को देर शाम लगभग साढ़े सात बजे नगर के पुराना चौक मोहल्ले में नगर पालिका चेयरमैन के घर के बगल में स्वर्ण व्यवसायी महेंद्र सेठ पुत्र वेद प्रकाश सेठ के घर चार अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से आए और घर के गेट पर उनके लड़के आदर्श का नाम पुकारा, घर में अकेली महिला थी। वह आवाज़ सुनकर गेट पर आई। बाइक से आये अनजान बदमाशो ने आगे बढ़कर त्रयोदशी का कार्ड महिला को थमाया।
कार्ड देने के उपरांत उन चारों ने पानी पीने की इच्छा जाहिर की महिला जैसे ही घर के अंदर गई। पीछे से वह लोग भी घर में घुसे और उक्त महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर हाथ बांधा और बंधक बना दिया। उसके बाद शरीर पर पहने जेवर और अलमारी में रखे जेवर लूट कर भाग निकले। किसी तरह महिला ने अपने घर के पुरुषों को सुचित किया। दुकान पर मौजूद घर के सूचना मिलते ही नगर में हड़कम्प मच गया। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से घटनास्थल पर लोगो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ बदमाशो की धरपकड़ में लग गयी। बताते हैं लूट के दौरान बदमाशों का मफलर वही छूट गया था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है लूटे गए जेवर की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये रही होगी। बताते चलें नगर का पुराना चौक मुहल्ला सुरक्षा की दृष्टि से काफी ठीक है इस दुस्साहसिक वारदात से नवागत प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय को बदमाशो ने खुली चुनौती दे दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन में जुटी है।
- दुस्साहसिक घटना के बाद देर रात मामला दर्ज
नगर के बीचोंबीच बुधवार की देर शाम दुस्साहसिक ढंग से लूटेरों ने स्वर्णाभूषण व्यवसायी की पत्नी कों बंधक बना लूट कों अंजाम दिया। घटना को अंजाम दें तीन की संख्या में रहें बदमाश घर से निकल पैदल ही भाग निकले। इस बाबत पीड़िता अंशुबाला सोनी पत्नी महेंद्र कुमार सोनी की तहरीर पर देर रात मामला दर्ज किया गया। घटना कों गम्भीरता से ले पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा देर रात मौके पर पहुंचे। वहीं सीओ सदर देवेश सिंह कों घटना के अनावरण का निर्देश दिया। फिलहाल नगर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज व बीटीसी के सहारे लूटेरों की छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस लूट की धारा में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सीओ सदर देवेश सिंह के मुताबिक सर्विलांस, एसओजी, कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच व दो क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कुछ आधा दर्जन टीम गठित किया गया है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- फालोअप

नगर चार जनपदों आजमगढ़, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर एवं जौनपुर की सीमा पर स्थित है। जिसके चलते जनपद समेत पड़ोसी जनपदों के अपराधियों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने भुक्तभोगी के चालक व नौकर समेत आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ हेतु उठाया। सीसीटीवी फुटेज बीटीसी के सहारे खोजबीन जारी है। बताया जाता है कि गोपेश्वर मन्दिर गली की एक दुकान से दो झोला लूटेरों ने खरीदा। उसी झोले में आभुषणों एवं नगद भर चंपत हुये लूटेरे। तीन की संख्या में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लूटेरे। गुरुवार दोपहर पुनः पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा ने कोतवाली पहुंच मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। हालांकि तहरीर में कितने का लूट हुआ इसका डिटेल नहीं दिया गया है। वहीं पुलिस जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर जेल में अपराधियों को दिखा पहचान कराने की तैयारी कर रही है। घटना में लूटेरों द्वारा बगैर नम्बर की नीले रंग का बाइक का इस्तेमाल किया गया है।



