Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररिश्वत लेते ट्रेज़री ऑफिस का अकाउंटेंट गिरफ्तार

रिश्वत लेते ट्रेज़री ऑफिस का अकाउंटेंट गिरफ्तार

  • पीड़ित से बोला : अधिकारी को देनी थी 5 हज़ार की रिश्वत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर के ट्रेज़री ऑफिस में एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते अकाउंटेंट को पकड़ा गया। दरअसल आरोप है कि अकाउंटेंट ने पीड़ित से 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। टीम द्वारा अकाउंटेंट दयादम गुप्ता को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने पर पूछताछ की जा रही थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दयाराम गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ट्रेजरी ऑफिस के अकाउंटेंट दयाराम गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। पीड़ित संजय गुप्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को जानकारी देते हुए बताया था कि साइन करवाने की एवज में अकाउंटेंट द्वारा 5000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। दरअसल शिकायतकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां स्व.पराना देवी के पेंशन के एरियर के भुगतान को खाते में ट्रांसफर करने के बदले में 5000रुपए के रिश्वत की मांग की गई थी। खाते में लगभग 30हजार रुपए ट्रांसफर करने थे। उन्होंने बातचीत में अकाउंटेंट को पैसे कम करने की बात भी कही थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की। जैसे ही पीड़ित द्वारा पैसे अकाउंटेंट को दिए गए वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने अकाउंटेंट को पकड़ लिया। अकाउंटेंट को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने पर पूछताछ की जा रही है। ये कार्रवाई वाराणसी मंडल की एंटी करप्शन टीम ने की है।