जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सीढ़ी का दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर ने दुकान में रखे 45 हजार नकदी समेत करीब दो लाख का सामान उड़ा दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई। दुकान मालिक ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। नगर क्षेत्र के साहबगंज निवासी अवधेश गुप्ता की किराने का थोक दुकान है। वह दुकान के उपरी हिस्से में परिवार सहित रहते है। बीती रात चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी पर लगे दरवाजों को खोल लिया। फिर सीढ़ी से घर में घुस गये। दुकान के काउंटर में रखे नकदी 45 हजार के अलावा चोर सिगरेट, सुपाड़ी, काजू, बादाम सहित कीमती सामानों को उठा ले गये। चोरी गये सामानों की कीमत करीब दो लाख बतायी गयी है। सुबह 9 बजे जब दुकान मालिक अवधेश गुप्ता दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उनके पैंरो तले जमीन खिसक गई। दुकान में रखा सामान अस्त ब्यस्त था और सामान गायब था। काउंटर में रखा पैतालीस हजार रुपए भी गायब था। सीसीटीवी खंगाला तो चोरी की घटना सामने आई। चोरी की वारदात सीसीटीवी मे कैद थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात शुरू कर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ब्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने नगर क्षेत्र में बढ़ती चोरी पर चिंता जाहिर करते हुए चोरी के खुलासे की मांग की है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
घर में घुसे चोर ने नकदी सहित दो लाख का माल उड़ाया


