जौनपुर धारा, केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने बुधवार की रात घर में घुसकर मां-बेटी को निर्वस्त्र कर पीट दिया। युवती की मां ने आरोप लगाते हुए केराकत पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस भी मान रही है कि विवाद हुआ है। लेकिन कपड़े उतार कर मारने की बात को लेकर जांच कर रही है। घटना से गांव में तनाव बना है। एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बुधवार की देर रात लगभग 12बजे मनबढ़ किस्म के लोग घर में घुस गए। वे लोग गांव के ही थे, और अपशब्द कहते हुए मारने लगे। उन्होने बताया कि मुझे और मेरी बेटी को मारते हुए निर्वस्त्र कर दिया गया। अपमानित करते हुए गांव के मंदिर समिति के कुछ लोगों से गलत संबंध का आरोप भी लगाया। गांव के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग गए। केराकत कोतवाल दिलीप सिंह का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है, जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर मनबढ़ों ने मां-बेटी को निर्वस्त्र कर पीटा

Previous article

