जौनपुर धारा, बरसठी। मछलीशहर लोकसभा के बरसठी विकास खण्ड अंतर्गत ‘मेरी माटी,मेरा देश’ कार्यक्रम का चंद्रभानपुर, मियाचक हँसिया, बारीगांव में घर-घर जाकर सांसद बी.पी.सरोज ने पदाधिकारियों के साथ पवित्र अक्षत संग्रह किया। जिसमें बरसठी के मण्डल अध्यक्ष हरिश्चन्द्र मौर्या, व भाजपा नेता ब्रम्हदेव तिवारी, शिवबहादुर यादव, मुकेश सिंह विशेन, नितीश बिंद, संदीप सिंह पूर्व प्रधान, सौरभ सिंह आदि साथ रहें। वहीं निगोह मण्डल के सरसरा, पपरावान में ग्राम प्रधान अर्चना बिन्द पत्नी संजय बिन्द द्वारा बीआरसी पर आयोजित किये गए कार्यक्रम में भी मछलीशहर लोकसभा सांसद बी.पी.सरोज के पहुंचते ही सड़क पर से ही गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। जहां सांसद बी.पी.सरोज ने मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। मौजूद लोगों को बताया कि दिल्ली में अमृत वाटिका बनाया जा रहा है। जंहा प्रदेश के कोने-कोने से दिल्ली आने वाले लोगों को यह एहसास दिलाया जा सके कि उनके गांव की मिट्टी की खुशबू उनके साथ है। वह अपने घर से दूर नही है। उसके बाद अपने सहयोगियों के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम स्थल से होते हुए सरसरा तिराहा तक पैदल गये। पवित्र अक्षत घर घर से मिट्टी के मटके में संग्रह किया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
घर-घर जाकर सांसद ने संग्रहित किया पवित्र अक्षत

Previous article


