Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की मौत,चार वर्षिय बालक घायल

ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की मौत,चार वर्षिय बालक घायल

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बबूरीगांव संपर्क मार्ग पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की दबकर मौत हो गई। जबकि चार वर्ष का एक मासूम बालक घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेलौना खुर्द गांव निवासी राजेश नाथ गौतम (55) गनेशपुर गांव में अपने एक रिश्तेदार से मिलकर चार वर्ष के मासूम नाती के साथ बाइक से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह बबुरीगांव मोड़ से संपर्क मार्ग पर पहुंचे थे कि हरिजन बस्ती के पास अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से धक्का लग गया, जिससे वह ट्राली के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि नाती को हल्की-फुल्की चोट आई है।

जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल नाती का इलाज चल रहा है। मृतक को दो बेटे और तीन बेटियो मे से एक अविवाहित है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टैक्टर को कब्जे में लिया गया है।