जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव के माधोपट्टी वार्ड में सीसी रोड़ निर्माण कार्य चल रहा है, जो पुरी तरह से मानक के विपरित बनवाया जा रहा है। इसे लेकर नगरवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत के माधोपट्टी वार्ड में सीसी रोड़ निर्माण का कार्य चल रहा है। इस रोड़ को पुरी तरह से मानक के विपरीत बनता देखकर नगर वासियों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को देकर नगरवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मानक के अनुसार न रहने पर नगरवासियों ने प्रदर्शन किया। नगर वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मानक को ताख पर रखकर ठेकेदार द्वारा इस सीसी रोड़ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सीसी रोड़ के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार कुम्भकर्णी निद्रा में लीन हैं। इस दौरान राधे श्याम गौतम, सुरज कन्नौजिया, आलोक मौर्य, अखिलेश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
घटिया निर्माण कार्य को लेकर नगरवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Next article

