― Advertisement ―

spot_img

नया भारत, नई चुनौतियाँ : राष्ट्रीय स्तर पर बदलती प्राथमिकताएँ

2026 का भारत केवल विकास की रफ्तार से नहीं, बल्कि रोजगार, तकनीक, जलवायु, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संतुलन जैसी नई चुनौतियों से भी पहचाना जा रहा है।
Homeअपना जौनपुरगौराबादशाहपुर में पुन: स्थापित किया जाएगा रोडवेज बस स्टॉप

गौराबादशाहपुर में पुन: स्थापित किया जाएगा रोडवेज बस स्टॉप

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। क्षेत्र की वर्षों से चली आ रही समस्या का निदान करने हेतु (अध्यक्ष) डॉ. जयसिंह राजपूत के नेतृत्व में अपराध निरोधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जौनपुर डिपो के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। तत्पश्चात एचएस शुक्ला फोरमैन द्वारा गौराबादशाहपुर बस स्टाप का बोर्ड बनवा कर प्रदत्त कराया गया एवं एआरएम रमेश सिंह से रोडवेज बस संचालकों की बाईपास द्वारा बसों के मनमानी संचालन की शिकायत कर विस्तार से वार्ता की गई। उन्होंने बिना देर किए यात्रियों की असुविधा को देखते हुए कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। इस अवसर पर कमेटी के मुख्य सलाहकार यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, जलालपुर अध्यक्ष राजेश सिंह, रोडवेज के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...