Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगौरवेन्द्र को दूसरी बार मिली खुटहन ब्लाक की जिम्मेदारी

गौरवेन्द्र को दूसरी बार मिली खुटहन ब्लाक की जिम्मेदारी

  • प्रधानों ने किया भव्य स्वागत

जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय पर पूर्व में बीडीओ के पद पर तैनात रह चुके गौरवेंद्र सिंह को एक बार फिर विकास खंड की कमान मिली है। बुधवार को वे कार्यालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। उनकी पुन: वापसी की खुशी में प्रधानों ने उनका मोमेंटो और फूल माला से जोरदार स्वागत किया। प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष के प्रतिनिधि जगन्नाथ यादव ने स्वागत करते हुए कहा कि श्री सिंह की बीडीओ पद पर पुन: तैनाती से गांवों के विकास की योजनाओं में और गति मिलेगी। वह ऐसे अधिकारी हैं जो सभी के साथ समभाव रखते हुए हमेशा विकास करने की सोच रखते हैं। इस मौके पर प्रधान  संतलाल सोनी, सुनील यादव, अमित सिंह, राजकुमार बिंद, अच्छन, हीरालाल, रमाशंकर यादव, विकास सिंह, दिलीप बिंद, कपिल देव, रमाशंकर तिवारी आदि ने स्वागत किया।