Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगैस सिलेंडर में लगी आग से पांच लोग गंभीर रूप से झूलसे

गैस सिलेंडर में लगी आग से पांच लोग गंभीर रूप से झूलसे

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत तहसील थाना चंदवक क्षेत्र के अंतर्गत चंदवक कस्बा में बृहस्पतिवार की रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदवक कस्बा निवासी शिवप्रसाद निषाद की बड़ी पुत्री निकिता ने गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी कमरे में शिवप्रसाद अपने तीन पुत्री के साथ बैठे थे तब तक गैस का पाइप लीक होने से गैस सिलेंडर में आग लग। गई आग के विकराल रूप देख कर परिवारजनों में चीख पुकार मच गई। वही चीज पुकार की आवाज सुन आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक शिवप्रसाद, निकिता, प्रिया, प्रिंस, और प्रियंका सब लोग झुलस गए और घर में रखा सामान भी आधा जल गया। वहीं ग्रामीण ने लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है।