― Advertisement ―

spot_img

महंगाई की मार और गैस किल्लत के बीच पिसती आम जनता

देश में बढ़ती गैस किल्लत और महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जमाखोरी और प्रशासनिक विफलताओं के बीच गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
Homeअपना जौनपुरगैस पाइप लीक होने से छप्पर में लगी आग, मवेशी झुलसे

गैस पाइप लीक होने से छप्पर में लगी आग, मवेशी झुलसे

जौनपुर धारा, खुटहन। बनहरा गांव में शुक्रवार को भेजन बनाते समय गैस सिलेंडर से चूल्हे में लगा पाइप खुल जाने से छप्पर में आग लग गई। छप्पर में बैठी कई महिलाएं भागकर अपनी जान तो बचा ली। लेकिन बगल छप्पर में बंधी गाय और भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंचे चिकित्सक मवेशियों का उपचार कर रहे हैं। गांव निवासी रामसकल गौतम के भतीजे की शुक्रवार को बारात जाने की तैयारी हो रही थी। महिलाएं मंगलगीत गाते हुए छप्पर में भेजन बना रहीं थीं। अचानक चूल्हे में लगा पाइप खुल गया जिससे आग की तेज लपटे उठने लगी। महिलाएं शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागीं। आग की ऊंची लपटें छप्पर तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों छप्पर राख में तब्दील हो गये। गाय और भैंस झुलस गई। घटना की जानकारी होते ही हमराहियों संग प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

Share Now...