― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरगैगेस्टर व हिस्ट्रीशीटरों के घर दविश देने पहुंची पुलिस

गैगेस्टर व हिस्ट्रीशीटरों के घर दविश देने पहुंची पुलिस

जौनपुर धारा, सिकरारा। अपराधियों की कमर तोड़ने में पुलिस टीम ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसकी बानगी बुधवार को क्षेत्र में दिखी। थाने मे नामित फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटरों, गैगेस्टर में निरुद्ध, हत्या व हत्या के प्रयास के आरोपितों, लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु भारी फोर्स के साथ पुलिस ने उनके घरों पर छापमारी कर दविश देकर सत्यापन कर परिजनों से पूछताछ किया। कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से माफियाओं मे हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देश के क्रम में बुधवार की भेर में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ खानापट्टी गांव में हिस्ट्रीशीटर अमलेश सिंह ‘गब्बर’ के घर पहुंचे। वहां परिजनों ने बताया कि गब्बर ननिहाल गया है। परिजनों से आवश्यक जानकारी लेकर फोर्स गांव के अन्य मनबढ़ युवकों के घर भी जाकर पूछताछ की। भेर में ही पुलिस के दर्जनों वाहनों के सायरन से गांव में हड़कंप मच गया। लोग तरह- तरह के कयास लगाने लगे। फोर्स वहां से गैगेस्टर के आरोपित शेरवाँ गांव निवासी साहबलाल, दुदौली गांव निवासी गैगेस्टर आनंद मिश्रा, भुवाँकला गांव के बृजेश सिंह, राजकुमार सिंह ‘मुन्ना’, दीपक सिंह ‘टीटू’, अमन सिंह ‘छोटू’, डमरूआ में दिलीप राय बलवानी के घर जाकर दविश दी। पुलिस टीम अन्य मामले की जानकारी के लिए संदिग्ध लोगों के यहां छापेमारी की। बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि समाज में आसामाजिक  तत्व है वो कानून से बच नहीं पायेगे। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के यहां खलबली मच गई है।

Share Now...