Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। गुरुवार सुबह पुलिस को थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट सहित तमाम मामलों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बतौर पुलिस उपनिरीक्षक सच्चिदानंद मय हमराह कोबरा कर्मचारियों हेडकांस्टेबल शिवानंद और कान्सटेबल हरिश्चंद्र के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान सूचना के आधार पर बरबसपुर तिराहे के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसका हाल पता पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी अरविन्द दूबे ऊर्फ चाण्डाल पुत्र देवीप्रसाद के रूप में है। गौरतलब हो कि उक्त अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट समेत तमाम मामलों में थाना क्षेत्र में वांछित चल रहा था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का थाना क्षेत्र में कई मामलों में वांछित है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...