जौनपुर धारा, खेतासराय। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत मंगलवार से सात दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सफाई कर्मियों द्वारा बोटवार सफाई व्यवस्था के तहत सफाई कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार नगर निकायों में 16 मई से सात दिवसीय विशेष सफाई अभियान नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी डा. रवीन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सफाई कर्मियों द्वारा विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई एवं दवा का छिड़काव किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र सिंह द्वारा नगर में हो रही साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर सफाई नायक यावर अली, अमरेन्द्र यादव, रामेल, गुफरान अहमद, रमेश यादव, गयासुद्दीन, शिवशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
सफाई अभियान के तहत वार्डों में हुआ दवा का छिड़काव


