Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद की बदलेगी सूरत, मास्‍टर प्‍लान 2031 का ड्राफ्ट फाइनल

गाजियाबाद की बदलेगी सूरत, मास्‍टर प्‍लान 2031 का ड्राफ्ट फाइनल

गाजियाबाद. मास्टर प्लान 2031 का ड्राफ्ट नए सिरे से फाइनल किया गया है.  इस संबंध में नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है. माना जा रहा है कि जल्द ही इस मास्टर प्लान को जीडीए बोर्ड की बैठक में पेश किए जाएगा.

जीडीए बोर्ड की इससे पहले हुई बैठक में भी मास्टर प्लान 2031 फाइनल करने के लिए पेश किया गया था. बैठक के बाद जीडीए ने आपत्ति और सुझाव मांगे थे. आपत्ति और सुझाव मांगने के बाद जीडीए ने सुनवाई की कार्रवाई की है. अब सुनवाई पूरी हो चुकी है. सुनवाई के बाद नियोजन विभाग की ओर से मास्टर प्लान का प्रारूप फाइनल कर दिया गया है. अगर बोर्ड इस मास्टर प्लान को फाइनल करता है तो इसके बाद मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिए शासन के पास भेजा जाएगा.