Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगांव में खुली बैठक कर कोटेदार का हुआ चयन

गांव में खुली बैठक कर कोटेदार का हुआ चयन

जौनपुर धारा, खुटहन। काजी शाहपुर गांव में मंगलवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों का सर्वाधिक खुला समर्थन हासिल कर अंगद कुमार को कोटेदार के पद पर चुन लिया गया। एडीओ पंचायत राम अवध राम की मौजूदगी में गांव के प्राथमिक विद्यालय पर खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तीन लोगों ने दावेदारी किया, सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों संग अलग-अलग गुटों में बैठाए गये। गणना में अंगद कुमार को 288, प्रीतम को 192, तथा अनिल को मात्र 13 लोगों का समर्थन मिला। एडीओ पंचायत ने अंगद कुमार को 96 मत से विजई घोषित कर दिया। इस मौके पर अमर बहादुर यादव, नेहा गौतम, कृष्ण कुमार यादव, रवि यादव, दीपक यादव, विनय चौरसिया, दीपक पाल संदीप यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही।