जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्ययता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जंयती समारोह के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लाल बहादुर यादव ने कहा चौधरी चरण सिंह भारत के गृहमंत्री, उप प्रधानमंत्री और दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे और वे भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे। चरण सिंह किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता माने जाते थे। वे अपने समकालीन लोगों को समान गांधीवादी विचारधारा में यकीन रखते थे। स्वत्रंतता प्राप्त करने के बाद गांधी टोपी को कई बड़े नेताओं ने त्याग दिया था लेकिन चौधरी चरण सिंह ने इसे जीवन पर्यन्त धारण किए रखा। जंयती समारोह में मुख्य रूप से यशवंता यादव, राजेंद्र यादव, टाइगर, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, श्रवण जयसवाल, पूनम मौर्या, कलीम अहमद, कमालुद्दीन अंसारी मनोज मौर्या, महेश साहू, अरुण यादव आदि रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया।
― Advertisement ―
गांधीवादी विचारधारा में यकीन रखते थे चौधरी चरण सिंह : लाल बहादुर

Previous article

