Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगर्मियों में नदियां ही बन जाती हैं मुफ्त का स्विमिंग पूल

गर्मियों में नदियां ही बन जाती हैं मुफ्त का स्विमिंग पूल

जौनपुर धारा,जौनपुर। अप्रैल की गर्मी से लोग बेहाल हो रहे लोगों ने क्षेत्र से गोमती का सहारा लेने लगे हैं। किनारे बसे गांव और नगर के लोग ठंडक के लिए बड़ी संख्या में सुबह और शाम को इनमें स्नान को पहुंच रहे हैं। यही हाल जानवरों का भी है, वे भी इस समय नदियों, पोखरों व तालाबों ओर संजीवनी जलाश रहें हैं। वहीं क्षेत्र के पशुपालक भी अपने मवेशियों को लेकर नदी पहुंच रहे हैं, बेहाल लोग और जानवर थोड़ी ठंडक पाने और प्यास बुझाने के लिए घंटों नदी के ठंडे पानी में बिता रहे हैं। शहर में जहां भीषण गर्मी से परेशान लोग राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल में जाकर पैसे खर्च कर रहे हैं, वहीं मध्यम तबके से नीचे जीवन यापन करने वालों के लिये क्षेत्र से गुजरने वाली गोमती नदी ही स्विमिंग पूल जैसा आनंद दे रही है। चिलचिलाती भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं तो वहीं कुछ लोग इस भीषण गर्मी से राहत पाने पिकनिक के लिए भारत के पूर्वी राज्यों का रुख कर रहे हैं। इसके उलट कुछ लोग अपने आसपास की जगहों पर ही गर्मी से राहत के जुगाड़ में हैं। हालांकि वर्षों में नदियों में बढ़ते जल प्रदूषण ने नदी में नहाने से स्वास्थ हानियां का भी डर है। लेकिन बावजूद इसके गर्मी से छुटकारा पाने का यह विकल्प लोगों ने चुना है।