― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगढ्ढे में फंसें सांड़ को ट्रैक्टर से खींचकर निकाला बाहर

गढ्ढे में फंसें सांड़ को ट्रैक्टर से खींचकर निकाला बाहर

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना के हनुआडीह ग्राम सभा के दुगौली के पास केराकत-जौनपुर मार्ग पर पाइप डालने वाले सड़क के किनारे गढ्ढा खोद कर छोड़ देने से शनिवार की भेर में सांड़ लड़ते-लड़ते गढ्ढे में गिरकर फंस गया। सुबह ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद ट्रैक्टर में रस्सा बांध कर घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। दुगौली गांव के कुछ नौजवान सांड़ को गढ्ढे में गिरा देखा तो रस्सा डाल कर निकालना चाहा लेकिन नहीं निकाल पाये तब ट्रैक्टर को बुलवाकर अथक प्रयास के बाद सांड़ को बाहर निकाला गया।

Share Now...