― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचेयरमैन प्रतिनिधि ने गंदगी की सूचना पर पहुंचकर साफ सफाई करवाई

चेयरमैन प्रतिनिधि ने गंदगी की सूचना पर पहुंचकर साफ सफाई करवाई

  • नियमित रूप से साफ सफाई व कूड़ा निस्तारण का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद के ताड़तला वार्ड में सोनकर व यादव बस्ती में कभी भी साफ-सफाई न होने की सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान सफाई सुपर वाइजर वेद प्रकाश व रिजवान को साथ लेकर पहुंच गए तथा कार्यालय के नियुक्त सफाई कर्मियों की टीम लगवाकर वहां पर विधिवत साफ-सफाई व दवाओं का छिड़काव करवाया। उन्होंने सफाई कर्मियों को कड़े स्वर में निर्देश दिया कि भविष्य में यदि यहां से किसी के भी द्वारा साफ-सफाई कूड़ा निस्तारण को लेकर उन्हें शिकायत मिली तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने वार्ड के लोगों को अपना मोबाईल नम्बर भी दिया और कहा कि अपनी समस्याओं को सीधा उन्हें फोन कर के बताएं। वार्ड के अरविंद यादव बबलू, राम जनम यादव, चुन्नी लाल सोनकर, राम बली सोनकर आदि ने बताया कि पहली बार इतनी बेहतर साफ सफाई की गई है। इसके पहले कभी नहीं होती थी। लोगों ने चेयरमैन प्रतिनिधि के इस कार्य पर प्रसन्नता जताई।

Share Now...