Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी

जौनपुर की पीली नदी में लापता दूसरे युवक मोनू सपेरा की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के दोनों किनारों व आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रहे हैं।
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के खातों से लिंक करायें आधार

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के खातों से लिंक करायें आधार

  • 15 दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक किए जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार सायं संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ऑयल कम्पनी की गैस एजेन्सियों एवं लीड बैंक मैनेजर के दायित्वों का निर्धारण करते हुए आगामी 15 दिवस के अन्दर आपसी सामन्जस्य स्थापित कर उक्त कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जनपद  में इण्डेन गैेस के 27358, भारत गैस के 13908 एवं एचपी गैस के 5826 ऐसे लाभार्थी है, जिनके बैंक खाते में आधार की सीडिंग अभी नहीं की गयी है। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त गैस एजेन्सी प्रबन्धकों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी से उनके बैंक खाते में आधार की सीडिंग हेतु आवश्यक अभिलेख अपनी संबंधित गैस एजेन्सी एवं बैंक में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर एवं समस्त बैंक प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि किसी भी लाभार्थी को बैंक में उक्त कार्य हेतु कोई असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित करे। उन्होंने जनपद के समस्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी, जिनके बैंक खाते अभी भी आधार से लिंक नहीं है, उन्हें उक्त कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने हुए अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की अपील की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राम अक्षयबर चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष विक्रम शाही, समस्त उप जिलाधिकारी, एलडीएम शंकर सामन्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह, एरिया विक्रय प्रबन्धक, एलपीजी, आईओसीएल (डीएनओ) राम राज, एरिया विक्रय प्रबन्धक, एलपीजी, बीपीसीएल, एरिया विक्रय प्रबन्धक, एलपीजी, एचपीसीएल जौनपुर एवं समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक की उपस्थिति रहे।