जौनपुर धारा, जलालपुर। विगत वर्षों की भांति इस बार भी सहयोग वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश चेयरमैन एजाज अहमद हाशमी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। हाशमी ने कहा कि इफ्तार पार्टी सामाजिक समरसता पर बल देता है। उक्त इफ्तार पार्टी में सर्व धर्म सम्भाव की भावना देखने को मिली। इफ्तार के बाद हाफिज आजाद ने मगरिब की नमाज पढ़ाई और मुल्क में अमन और शान्ति के लिए दुआ मांगी। उक्त अवसर पर महिमापुर पूर्व प्रधान संकठ गुप्ता, मीरू अहमद, रतन लाल मौर्या, मंसूर अली, आनंद मोदनवाल, अर्जुन गुप्ता, मोहम्मद इमरान, मो. इनाम, भुल्लन भारती, राजेंद्र प्रसाद, दिलशाद, मो. आरिफ, अनीता मौर्या, मुग्ना देवी, सरोजा, जरूरन, सोनू आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
गंगा जमुना तहजीब के साथ आयोजित हुई इफ्तार पार्टी


