Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है : प्रभारी निरीक्षक

खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है : प्रभारी निरीक्षक

  • अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयनित होने पर खिलाड़ियों का किया गया स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र डेहरी गांव में रविवार की शाम गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में चयनित होने पर खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन अकबरपुर प्रधान रामसमुझ की अध्यक्षता में देर शाम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने चयनित खिलाड़ियों को माला पहनाकर व चयन पत्र देकर बच्चों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल कई प्रकार के होते हैं जो हमारी शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। जिन नौ खिलाड़ियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप हुआ है उनकी उम्र 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष है जो अपने आप में हैरान कर देने वाली बात है। इतनी कम उम्र में गोल्ड मेडल लाना व अंतर्राष्ट्रीय ओपन कराटे में खेलना किसी सपने से कम नहीं है। कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए आयोजको का मैं आभारी हूं। बता दे कि लखनऊ में आयोजित सेकेंड ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में केडी स्पोर्ट्स एकेडमी से क्षेत्र के 9 खिलाड़ियों में अदिति, रितिका यादव, आदित्य यादव, अपूर्व रंजन, राज यादव, कृष सेठ, शेख मोहम्मद व आशीष कुमार ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं लक्की कुमार ने सिल्वर मेडल जीत क्षेत्र व जनपद का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर अपराध निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, सरकी चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल, महिला कास्टेबल आसनी सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद, पूर्व प्रधान गुड्डू, संतोष कुमार, उमेश यादव, गुड़िया निषाद, राकेश सरोज समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फौजी सुबास यादव ने किया।